किसी माध्यम से घटना की सूचना मृतका के मायके पहुंची। जिस पर पिता चैनू मौके पर पहुंचा और तरवां थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी।