फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: देशभर के 362 केंद्रों पर 35 हजार छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Sat, 10 Jan 2026 04:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से जुड़े देशभर के 362 परीक्षा केंद्रों पर 35 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विश्वविद्यालय परिसर की दोनों पालियों की सेमेस्टर परीक्षाओं में 2145 विद्यार्थी शामिल हुए। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो हुईं। देशभर के 362 केंद्रों पर 35 हजार छात्र-छात्राएं शास्त्री व आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल हुईं। विश्वविद्यालय परिसर में दोनों पालियों की परीक्षा में 2145 विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान उड़ाका दल की टीम भ्रमण कर रही थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (2025-2029) और शास्त्री पंचम सेमेस्टर (2023-2026 के संस्थागत/व्यक्तिगत/भूतपूर्व/बैक/श्रेणी सुधार/एकविषयक के विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा भवन में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुईं। केंद्राध्यक्ष प्रो. राजनाथ और प्रो शंभूनाथ शुक्ल ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 2145 छात्र व छात्राओं ने पंजीकरण कराया था और इसमें लगभग सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पहले दिन परीक्षा शांति एवं शुचितापूर्ण संपन्न हुई। 

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर, प्रदेश एवं बाहर के राज्यों में कुल लगभग 35 हजार छात्र/छात्राएं पंजीकृत थे। परिसर के अलावा पूरे देश में कुल 362 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: अगले 40 दिन में 20 से ज्यादा प्रतियोगी व एकेडमिक परीक्षाएं, पांच लाख अभ्यर्थी आएंगे बनारस
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होती है तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें