फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद में शिक्षकों की नियुक्तियां जल्द

Mon, 29 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में पूर्वांचल विवि जौनपुर में आयोजित कुलपति सम्मेलन में निर्णयों के अनुपालन में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने बताया कि शिक्षकों के पदों को भरने के साथ ही अधिकारियों की नियुक्ति के लिए भी शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में विश्वविद्यालय की वेबसाइट को अपडेट करने, शिक्षक, कर्मचारियों द्वारा सीधे कुलाधिपति को पत्र न भेजने, आल इंडिया सर्वे फार हायर एजुकेशन के नियमानुसार विश्वविद्यालय और कॉलेजों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराने का फैसला हुआ। वहीं, बैठकों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा, वीडियोरिकार्डिंग सिस्टम लगाने, चांसलर अवार्ड के लिए तैयारी करने के लिए कुलाधिपति को पत्र लिखने का भी निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय में दस सिक्योरिटी फीचर युक्त बार कोड डिग्रियाें पर चर्चा के दौरान कुलपति ने बताया कि पहले से ही ऐसी डिग्रियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें