फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बोले संपतकुमाराचार्य, देश का हिंदू बंटेगा तो वह कटेगा, विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

Mon, 26 Aug 2024 11:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सोमवार को वाराणसी में विभिन्न जगहों पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संगठन का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान हिन्दूवादी संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान स्वामी संपतकुमाराचार्य का सम्मान करते विहिप के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का हिन्दू बंटेगा तो वह कटेगा, इसलिए सभी को एकजुट रहना चाहिए। उक्त बातें सोमवार को श्रीवैष्णव पीठ के महंत जगद्गुरु स्वामी संपतकुमाराचार्य ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। 

विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए कन्हैया ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद समाज को सही दिशा में लाने का काम करता है। वामपंथी भारत देश की सनातनी संस्कृति को तोड़ने का काम कर रही है, इससे हिन्दुओं को सजग और सतर्क रहना होगा। 

कहा कि समय समय पर जब भी समाज को देश हित की बात आई है, संगठन ने अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। समाज और संस्कृतियों को संरक्षित करने एवं दिशा देने का काम किया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह, प्रमोद भनोट, जिला संगठन मंत्री विनोद, उमेश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें