Varanasi News: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीवैष्णव मठ के पीठासीन श्रीमज्जगद्गुरु सम्पतकुमाराचार्यजी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा पढ़कर हवन-पूजन किया।
सामनेघाट के मदरवां स्थित श्रीवैष्णव घाट पर मंगलवार को हनुमान जयंती का आयोजन हुआ। घाट पर स्थित हनुमान मंदिर सैकड़ों भक्तों का जमावड़ा रहा। इस दौरान पूजन-कीर्तन के साथ देर शाम हनुमानजी की भव्य आरती का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इसके पूर्व श्रीवैष्णव मठ के पीठासीन श्रीमज्जगद्गुरु सम्पतकुमाराचार्यजी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मठ से निकली कलश यात्रा का समापन श्रीवैष्णव घाट स्थित हनुमानजी की मंदिर पर हुआ। इसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा पढ़कर हवन-पूजन किया।
स्वामीश्री ने कहा कि आज के दिन बजरंग बली की विशेष कृपा मिलती है। प्रतिदिन रामभक्त हनुमान की पूजा और चालीसा का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महिलाओं ने राम और हनुमान भक्ति के गीत भी गाए। तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।