फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच: वाराणसी में 27 पॉजिटिव का एक समान मोबाइल नंबर और पता, अब तलाश में स्वास्थ्य विभाग परेशान

Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक ही मोबाइल नंबर और पते पर 27 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब काफी तलाश के बाद भी वो मिल नहीं रहे। जिस मोबाइल नंबर को दर्ज कराया है, वह नंबर बंद बता रहा है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान करने में आम लोग भी पीछे नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला बनारस के चिरईगांव पीएचसी पर आया है। यहां एक ही मोबाइल नंबर और पते पर 27 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब काफी तलाश के बाद भी वो मिल नहीं रहे. यह ऐसे लोग हैं, जो कहीं बाहर अपनी जांच करवाए और पता यहां का दे दिए हैं।

विज्ञापन


अब स्वास्थ्यकर्मियों के खोजने के बाद भी इस नाम के लोग नहीं मिल रहे हैं। जिस मोबाइल नंबर को दर्ज कराया है, वह नंबर बंद बता रहा है। नगर निगम में शामिल लेढ़ूपुर गांव स्थित पावर हाउस के पास पते पर एक ही मोबाइल नंबर 9455466728 पर 27  लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट 11 मई को पाजिटिव आई है।

उन लोगों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग परेशान है। पीएचसी चिरईगांव प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में जो मोबाइल नंबर अंकित है, वह बंद है। उनके पते पर रैपिड रिस्पांस टीम गई थी। लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस में कोरोना के एक्टिव मरीज घटे

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के कारण  एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी कम होकर 10 हजार से नीचे आ गया है। होम आइसोलेशन, अस्पताल मिलाकर 8557 का इलाज चल रहा है। इधर, बुधवार को 583 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। 

मई महीने के शुरुआत में जहां हर दिन 1500 से 1700 मरीज मिल रहे थे वह  कम होकर 700 से 800 तक आ गया है। बुधवार को करीब एक माह बाद एक दिन में नए मरीजो की संख्या 600 से कम हो गई। बुधवार को 10396 सैंपल की रिपोर्ट में  नंदलालपुर में 8,जंसा  में सबसे ज्यादा 50 से अधिक लोग अलग-अलग जगहों पर संक्रमित हुए हैं।

इसके अलावा महामना इंटर कॉलेज बच्छाव में तीन, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, पांडेपुर महमूरगंज रामनगर समेत अलग-अलग इलाकों में कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में कुल 76944 संक्रमित मरीजों में 67727 डिस्चार्ज, 660 की मौत के बाद अब 8557 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें