'आकांक्षा से कुछ की सेकेंड बात हुई थी'
पुलिस लाइन में हुई पूछताछ में समर सिंह ने कई बातें पुलिस को बताई। उसने बताया कि '25 मार्च की शाम को आकांक्षा दुबे ने उसे आखिरी कॉल किया था। वो भी कुछ सेकेंड तक ही बात हुई थी जिसमें कामकाज को लेकर ही बात हुई थी।' समर ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च की रात आकांक्षा की आखिरी कॉल उसके मोबाइल पर आई थी। शोरशराबा ज्यादा हो रहा था, इसलिए पांच-छह सेकेंड बाद उसने फोन काट दिया था।
समर के मोबाइल को फोरेंसिक लैब में भेज कर चेक कराया जाएगा कि आकांक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण डेटा या चैट उसने डिलीट तो नहीं कर दिया है।