गाजीपुर में रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। भदोही जिले में भी सपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ उतर आए। वहीं जौनपुर में भी सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के पास के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह सरकार का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट भवन तक जाएंगे।