एंबुलेंस सेवा से समाजवादी शब्द हटाता कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद उसके बदलाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। इससे स्वास्थ्य महकमा भी अछूता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित एंबुलेंस पर से समाजवादी शब्द हटाया जा रहा है। मंगलवार को इन एंबुलेंसों पर इनके चालकों के जरिए समाजवादी शब्द मिटाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित 108 और 102 एंबुलेंस पर लिखे समाजवादी स्वास्थ्य सेवाओं से समाजवादी शब्द हटाया गया।
म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एंबुलेंसों से मंगलवार को समाजवादी शब्द हटाया गया। इसके संचालकों ने बताया कि इस संबंध में निर्देश मिला है, इसलिए समाजवादी शब्द हटाया जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का संचालन होता रहेगा।