सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के छित्तूपुर गेट से पदयात्रा निकाली। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लंका चौराहे पर रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उनका ज्ञापन पीएम के संसदीय कार्यालय तक पहुंचाने के लिए ले लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कैंट विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बावजूद इसके सरकार इन पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
सरकार की गलत नीतियों के चलते अपराधियों को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओं की नौकरी जा रही है। वे लगातार बेरोजगार हो रहे हैं। पदयात्रा में गौरव श्रीवास्तव, अशोक पटेल, अंकित राय, शशी पटेल, जितेंद्र पटेल आदि शामिल रहे।