फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा हुए खंजाची का सपाइयों ने मनाया जन्मदिन

Sun, 02 Dec 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
केक काटते हुए सपाई - फोटो : amar ujala
दो साल पहले हुई नोटबंदी को लेकर बनारस में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध व्यक्त किया। सपाइयों ने रविवार को नोटबंदी के दिनों में बैंक के लाइन में पैदा हुए कानपुर के खंजाची नामक बालक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के दौरान कानपुर में बैंक की लाइन में जन्म लेने वाले खजांची का जन्मदिन रविवार को समाजवादी पार्टी ने मच्छोदरी पार्क में मनाया। इस दौरान केट काटकर वितरित किया गया। कार्यक्रम आयोजक आयुष्मान चंद्रवंशी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजांची नाम दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मच्छोदरी पार्क के पास जुटे सपाइयों ने खजांची के जन्मदिन पर केक काट कर कार्यकर्ताओं और राहगीरों में इसे वितरित किया। इस बारे में सपा के जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव का कहना है कि खजांची के जन्मदिन से जनता को नोटबंदी में हुई तकलीफों की याद दिलाई गई है। इससे जनता आने वाले चुनाव में हिसाब बराबर करेगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आठ नवंबर 2016 को रात 12 बजे के बाद से 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो गए थे। इसके बाद लोगों ने बैंक की लाइनों में लगकर अपने पुराने नोट बदले और जमा कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें