सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कल काशी आएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे, फिर यहां से वे सीर गोवर्धन राजेश यादव नत्थू के परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन नवंबर को काशी आएंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को सुबह पौने 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीर गोवर्धन राजेश यादव नत्थू के परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे फौजी कोठी में सयुस के प्रदेश महासचिव अजय फौजी से मिलेंगे। दो बजे राजेंद्र विहार कॉलोनी में राजेश सिंह के घर जाएंगे। इसके बाद तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे