फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया ये बयान

Tue, 15 Jan 2019 10:58 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
नरेश उत्तम का स्वागत करते सपा पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सही समय पर सपा व बसपा ने गठबंधन का फैसला किया है। आम लोग भी इस निर्णय से खुश हैं। इस गठबंधन से भाजपा बौखला गई है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा के जुमलेबाजी से उब चुकी है। भाजपा को इसका हिसाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देना होगा।
विज्ञापन


जहां तक सीटों पर जीत दर्ज करने की बात है तो 70 से अधिक सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। नरेश उत्तम सोमवार को मिर्जापुर में लोहिया ट्रस्ट स्थिति पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता को लगातार झूठे वादों से छल रही बीजेपी को धूल चटाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं मायावती ने यह गठबंधन किया है। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है। इसका परिणाम रहा कि लोकसभा उपचुनाव में सपा ने सीएम के गढ़ गोरखपुर, डिप्टी सीएम के गढ़ फूलपुर, कैराना आदि स्थान पर उन्हें धूल चटा दिया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी की गलत योजनाओं के चलते आज देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर है। खाद, बीज, दवा, पेट्रोल, डीजल और समेत अन्य वस्तुओं के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। पीएम ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने वादा किया था लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद आज तक एक करोड़ लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ गया अपराध

किसानों को उनके फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा हैं जबकि पीएम ने कहा था कि वह स्वामीनाथन आयोग को लागू कर किसानों के फसलों के समर्थन मूल्य से अधिक पैसा दिलाएंगे। नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक गन्ना की पैदावार होती है। फिर यहां के किसान उचित मूल्य पाने के लिए भटक क्यों रहे हैं।

आलू का समर्थन मूल्य 600 की जगह 300 रुपया प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा है। मिर्जापुर के चुनार बेल्ट में सबसे अधिक धान की पैदावार होती है। कृषि मंत्री भी यहां के बारे में शासन को बता चुके है। फिर भी किसानों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।

प्रदेश में अपराध बढ़ गया है। राज्यपाल भवन के पास बदमाश लूट व हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लूट, हत्या, छेड़खानी, बलात्कार आदि घटनाएं रोजाना हो रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक हो जाते हैं। पूरे प्रदेश में अवैध खनन का खेल बीजेपी की मिलीभगत से चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें