फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में सपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू, कहा- बूथों तक जाकर जनता करेंगे जागरूक

Fri, 27 Aug 2021 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा वाराणसी के सभी विधानसभा के सभी वार्डों में जाएगी। भाजपा सरकार में बेतहाशा महंगाई और भ्रष्टाचार के प्रति जनता को जागरूक करेगी। 
विज्ञापन
सपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को भारत माता मंदिर से जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न इलाकों से होकर लहरतारा कबीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान लहरतारा वार्ड के सभी बूथों तक की जनता को सरकार की जनविरोधी नीतियों से बताया गया।  सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने यात्रा को रवाना किया। बताया कि हर विधानसभा के सभी वार्डों में यात्रा जाएगी। 

विज्ञापन

विष्णु शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बेतहाशा महंगाई और भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। वहीं सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता को बताया जाएगा। बताया कि चुनाव से पूर्व हर बूथ पर पहुंचने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बुनकर मजदूर, व्यापारी और नौजवान परेशान हैं। अब जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है। प्रदेश व देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है। कहा, सरकार की इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पदयात्रा के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सपा की ही सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दक्षिणी और इसके बाद शनिवार को कैंट विधानसभा में यात्रा निकाली जाएगी।  इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि यात्रा में रितेश केसरी, जितेंद्र यादव, डॉ. ओपी सिंह, शालिनी यादव, वीरेंद्र सिंह, अब्दुल समद अंसारी, राजू यादव, पूजा यादव, प्रदीप जायसवाल, लालू यादव, इरशाद अहमद राइन, संदीप शर्मा, दिलीश कश्यप, शमीम अंसारी आदि शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें