नगर निकाय चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए सपा के स्टार नेता मोर्चा संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे।
आने के बाद उन्होंने करीब एक घंटे तक पार्टी के पदाधिकारियों एवं मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के साथ करीब एक घंटे तक बैठक कर प्रचार अभियान के बारे में जानकारी ली। वह नरिया, सुंदरपुर, लंका के इलाकों में प्रचार के सिलसिले में भी गए।
शनिवार को वह जिले में एक सभी करेंगे। इसके बाद अहमद असहन, धर्मेंद्र यादव और समेत नेताओं के आने का भी कार्यक्रम है। अखिलेश यादव के भी 22 नवंबर को आने की चर्चा है लेकिन अभी प्रदेश नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व से चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की मांग की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने अखिलेश यादव और आजम खान को छोड़कर किसी भी नेता का कार्यक्रम मांगने की अनुमति दी है।
पार्टी ने डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव , नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत सरोज समेत नेताओं की मांग की है। नरेश उत्तम के आने के साथ ही स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।