फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- मणिकर्णिका घाट और दालमंडी का ध्वस्तीकरण काशी की आत्मा पर चोट

Fri, 27 Feb 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मणिकर्णिका घाट और दालमंडी का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यहां के लोगों से बातचीत की। इसके बाद मीडिया से कहा कि सरकार के दोनों काम जनविरोधी हैं।
विज्ञापन
दालमंडी में सपा नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि मणिकर्णिका घाट और दालमंडी का ध्वस्तीकरण काशी की आत्मा पर चोट है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन के बाद मणिकर्णिका और दालमंडी में चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अति गोपनीय तरीके से आए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों से मुलाकात कर बातचीत की। दुकानदारों ने बताया कि ध्वस्तीकरण से एक लाख से अधिक लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि चौड़ीकरण एवं विकास के नाम पर किया जा रहा ध्वस्तीकरण काशी की आत्मा पर गहरी चोट है।

उन्होंने कहा कि सच्चाई जानने के लिए जब-जब राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल काशी पहुंचा, तब-तब पुलिस प्रशासन ने उन्हें मौके पर जाने से रोका। नेताओं को नजरबंद भी किया गया। उन्होंने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट बनाकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सौंपेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, विष्णु शर्मा, किशन दीक्षित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दालमंडी में बीते 10 फरवरी को को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई थी। नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए 21 भवनों को बुलडोजर से तोड़ा गया था। कार्रवाई के दौरान जब टीम पांचवें भवन संख्या सीके 40/71 को ध्वस्त करने पहुंची तो मकान की खिड़की से भवन स्वामी रहमत अली बोतल में भरा पेट्रोल नीचे टिन शेड पर छिड़कने लगा। पेट्रोल गली में खड़ी पुलिस टीम और अफसरों पर भी पड़ गया था। उसने पेट्रोल में आग लगा दी थी, जिससे टिन शेड पर तेज आग जलने लगी। बाजार में भगदड़ मच गई। रहमत आग लगाकर भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें