फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को समर्थन देगी पार्टी

Mon, 14 Dec 2020 09:40 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
आजमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी। इसकी घोषणा सोमवार को खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। अखिलेश यादव निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का समर्थन करने की बात कही। 

विज्ञापन



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कहा, छोटे दलों के साथ गठबंधन कर विधानसभा और अन्य चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे। साथ ही अखिलेश यादव ने बंगाल की जनता से अपील की कि ममता बनर्जी को फिर से सीएम बनाएं। 

विज्ञापन

इसके साथ ही कहा कि अगले चुनाव में सड़क, रोजगार, किसानों की आय, महंगाई ही मुख्य मुद्दा होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में कुछ जनपदों और स्थानों का नाम बदलने पर भी अखिलेश यादव ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नाम बदलना अच्छे से जानती है। इसके साथ ही वो शिलान्यास हो चुकी परियोजनाओं का दोबारा से शिलान्यास भी करती है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को विधायक दुर्गा यादव के गांव आहोपट्टी में निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें