रिंकू सिंह-प्रिया सरोज।
- फोटो : @RajeevRai
रिंकू सिंह की दुल्हन और सांसद प्रिया सरोज का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया था। उनका ये लहंगा गुलाबी और सफेद रंग था। सफेद रंग के बेस वाले इस लहंगे पर गुलाबी फूल बने थे, जिस वजह से इस लहंगे का डिजाइन और प्रिंट बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस लहंगे के दुपट्टे पर काफी हैवी वर्क था, जिस कारण प्रिया सरोज इस लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं।
अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रिया ने गले में नेकपीस पहना था, उसी से मैच करते हुए ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। ग्रीन रंग के स्टोन वाला ये सेट उनके लहंगे के रंग से एकदम विपरीत है, लेकिन फिर भी ये कमाल का लग रहा था।