फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सपा नेता ने घर के मुख्य द्वार पर नुकीली कील लगाकर भाजपा का किया विरोध

Fri, 05 Feb 2021 03:38 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घर के मुख्य द्वार पर नुकीली कील लगाकर विरोध जताते सपा नेता। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

वाराणसी में सपा नेता एवं पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने अपने तरीके से भाजपा का विरोध किया। मिसिर पोखरा स्थित अपने आवास के मुख्य द्वार पर नुकीली कील, सीमेंट का अवरोध लगाया। बीजेपी नो इंट्री की तख्ती लेकर पूरे परिवार के साथ सरकार की किसान नीतियों का विरोध किया। साथ ही विरोध का फोटो भी जारी किया। 

विज्ञापन


सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा का कहना है कि अपने आवास के मुख्य प्रवेश द्वार पर पांच स्तरीय जबरदस्त किलेबंदी की है। लोहे की नुकीली कील,  कांटे युक्त तार, सीमेंट का मार्ग अवरोधक लगाया है। यह कार्य किसानों के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए किलेबंदी के विरोध में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मैं अपने घर में भाजपा के किसी भी नेता व कार्यकर्ताओं  को प्रवेश नहीं करने दूंगा। क्योंकि इन्होंने देश के अन्नदाताओं के खिलाफ मध्य कालीन किलेबंदी कर बहुत ही बड़ा अपराध किया है। कहा, मेरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में भाजपा के खिलाफ प्रदेश व देश के सभी घरों में इस प्रकार की किलेबंदी होगी। प्रकृति का नियम है कि आप जो बोयेंगे , वही काटेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें