फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का बयान, देश का सबसे बड़ा झूठ है आयुष्मान भारत योजना

Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना देश का सबसे बड़ा झूठ है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का सपना दिखाकर 2014 में वोट लिया था, आयुष्मान भारत योजना भी उसी तरह का प्रयास है।  यह बयान है सपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का।
विज्ञापन


शुक्रवार को बलिया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की जनता फिर एक बार अपने आप को ठगा महसूस करेगी और तब बाद में भाजपा के लोग कहेंगे कि यह एक जुमला था।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए न तो सरकार द्वारा धन की व्यवस्था की गई है और ना ही कोई ढांचा स्थापित किया गया है। बगैर किसी तैयारी के चुनावी वर्ष में शुरू यह योजना वोट लेने की कवायद भर है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के नाम से भी प्रचारित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से देश के सरकारी चिकित्सालयों को उद्योगपतियों को सौंपने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों का वोट बटोरने के उद्देश्य से यह योजना घोषित की गई है।
विज्ञापन


वोटों की फसल काटने के लिए भाजपा एक बार फिर झूठ का सहारा लेकर लोगों के स्वास्थ्य के प्रति साजिश रच रही है। सरकारी अस्पतालों को षड्यंत्र के तहत अंबानी और अडानी को सौंपने के लिए ही आयुष्मान भारत योजना को लागू किया गया है।

सामान्य आदमी चाहे वह ग़रीब अमीर अथवा मध्यम वर्ग का हो उसे, अभी तक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने का मौका मिलता रहा है। लेकिन इस योजना के बाद सिर्फआयुष्मान योजना के कार्डधारक ही सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें