वाराणसी में लोकतांत्रिक तरीके से धरना देने वाले कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने से खफा सपा नेताओं ने एडीजी जोन बृज भूषण से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि जब सभी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। तो, ऐसी कौन सी परिस्थिति थी कि कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
एडीजी जोन ने तीन लोगों को अपने कार्यालय में बुलाया। जिसमें जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के अलावा प्रदीप जयसवाल शामिल रहे। तीनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं पर हुए दर्ज मुकदमे के बारे में जानकारी दी। मुकदमा खत्म कराने की मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।
जिस पर एडीजी जोन ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीकांत उर्फ किसमिस गुरु, लालू यादव, जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।