महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सपा नेता ने कहा कि गैस सिलिंडर तो लोगों को दे दिया लेकिन गैस महंगा होने से इसका इस्तेमाल 10 प्रतिशत ही लोग कर रहे हैं। इसी तरह से अनाज, सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस वर्ष खूब वृद्धि हुई। प्रतियोगिता परीक्षाओं के आए दिन पर्चा लीक होने से योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। योगी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है, बल्कि फंसा कर रखना चाहती है।