समाजवादी पार्टी में मची रार से घोषित उम्मीदवार और सपा कार्यकर्ता परेशान हैं। जो प्रत्याशी कुछ दिन पहले अपनी जीत का दावा कर रहे थे अब उनके माथे पर सिकन है। अगर जल्द र्ही पार्टी में सुलह नहीं हुई तो चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पिछले पांच दिनों से जिले में किसी भी सपा प्रत्याशी ने क्षेत्र में न तो जुलूस निकाला है और न ही कोई सभा की है। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय में कोई आवेदन भी नहीं किया गया है।
उम्मीदवारों की निगाह दिल्ली और लखनऊ में चल रही पार्टी की गतिविधियों पर हैं। शिवपाल यादव ने जिले के सभी आठ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
शिवपुर सीट से शिवपाल और अखिलेश के प्रत्याशी अलग-अलग हैं। शिवपाल के उम्मीदवार अवधेश पाठक और अखिलेश के उम्मीदवार आनंद मोहन यादव दोनों नेता जिले में ही हैं लेकिन प्रचार थमा हुआ है।