पिंडरा तहसील में मुसहर समाज और एसडीएम में नोकझोंक
पिंडरा तहसील में समाधान दिवस हंगामेदार रहा। कुल 69 मामलों में से मात्र 5 का निस्तारण हुआ। थानारामपुर के ग्रामीण 12वीं बार पेयजल नलकूप चालू कराने की मांग लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल पहले बोरिंग कर छोड़ दी गई, जिससे लोग शुद्ध पानी को तरस रहे हैं।
इस पर एसडीएम ने जल निगम के सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिन के भीतर नलकूप चालू करने का अल्टीमेटम दिया। पिंडरा में ही घरौनी प्रमाण पत्र और भूमि आवंटन की मांग को लेकर आए मुसहर समुदाय के लोगों और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके अलावा, राशन कार्ड कटने और एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत किसानों की जमीन के रास्ते का विवाद भी प्रमुखता से उठा।
औराव की निर्मला देवी ने दूसरी बार प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि विभाग द्वारा चार पहिया वाहन होने की रिपोर्ट लगाते हुए राशन कार्ड काट दिया। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर राशन कार्ड जोड़ने के निर्देश दिए। धर्मनपुर गांव सभा के एक दर्जन किसानों ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत जमीन काश्तकारों की लेकर रास्ता बनाया जा रहा है।