पुलिस ने जिस तरह से विकास को उसके किए की सजा दी है, उससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता था। रूपेश ने बताया कि उनकी इच्छा विश्व रिकार्ड बनाने की है। उन्होंने तय किया है कि जब तक वह अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं कर लेते तब तक दाढ़ी नही कटवाएंगे।
रूपेश ने पिछले दिनों चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को रेत पर आकृति बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था। उन्होंने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अनुपम कलाकृति समर्पित किया था।रूपेश ने छठवें विश्व योगा दिवस भी अनूठे अंदाज में मनाया था। रूपेश हाल ही में बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद की कलाकृति बनाकर चर्चा में आए थे।