फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। चोलापुर थाना परिसर से सटे शहीद स्मारक पर बुधवार को पांच शहीदों की याद में शहादत दिवस मनाया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख पं. सतीश चौबे के नेतृत्व में आयोजित समारोह में शहीद के परिजनों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों बजरंग सिंह, विजय सिंह, मुन्ना राजभर, श्याम बिहारी, दिनेश उपाध्याय को एमएलसी विनीत सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने शहीद स्थल के पुनर्निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। विनीत सिंह ने कहा कि शहीदों की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। इस मौके पर धनापुर विधायक सुशील सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप चौबे, विधायक त्रिभुवन राम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ सिंह ने किया।
---------
17 अगस्त 1942 को पांच लोग हुए थे शहीद
17 अगस्त 1942 को पांच शूरवीरों की याद में हर वर्ष शहादत मनाया जाता है। 17 अगस्त 1942 को चोलापुर क्षेत्र के आयर गांव में नाग पंचमी पर पहलवान पट्ठे दंगल में जोर आजमाइश कर रहे थे। अखाड़े में स्वतंत्रता सेनानी वीर बहादुर सिंह हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचे और पंचम, श्रीराम उर्फ बच्चू, चौथी एवं निरहू के कई लोग चोलापुर थाने पर तिरंगा फहराने के लिए चल पड़े। थाने पर झंडा फहराने के प्रयास दौरान तात्कालिक दरोगा रामचंद्र सिंह ने विरोध किया। इस पर रामनरेश उर्फ विद्यार्थी दरोगा से भिड़ गए। इस दौरान रामनरेश उर्फ विद्यार्थी शहीद हो गए। साथ ही फायरिंग पंचम, श्रीराम उर्फ बच्चू, चौथी एवं निरहू भी शहीद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें