फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की धमकी को बताया गीदड़ भभकी, अब सेंधा नमक नहीं खाएंगे संत

Sat, 10 Aug 2019 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सेंधा नमक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट पर काशी के संतों ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान द्वारा व्यापारिक संबंधों पर पाबंदी लगाने के बाद यहां के संतों ने पाकिस्तान की धमकी को गीदड़ भभकी बताया है।

विज्ञापन


वाराणसी के नगवां स्थित दुर्गा मठ में शुक्रवार को मां गीतांबा तीर्थ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पाकिस्तान से आने वाले सेंधा नमक का बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए देशवासियों से इसके समर्थन की अपील की गई।

इस दौरान साध्वी गीतांबा तीर्थ ने संतों से व्रत फ लाहार में प्रयोग आने वाले सेंधा नमक के बहिष्कार की बात कही। इसे सभी संतों ने सर्वसम्मति से पास किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने अपील जारी कर सावन के पहले सोमवार से इसकी शुरुआत करने की बात कही। अपील के जरिए उन्होंने काशी की जनता से भी अपील की है कि इस सोमवार से बिना नमक का फलाहार करें। इस दौरान काफी संख्या में दंडी स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें