अगर बराबर समय और अंक वाले छात्रों की संख्या ज्यादा हुई तो उनका चुनाव कंप्यूटर की मदद से लकी ड्रा की तरह किया जाएगा। सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले हर प्रदेश के दो-दो छात्रों कक्षा 8 से 10 तक को इसरो के बंगलोर स्थित सेंटर पर बुलाया जाएगा। जहां वह पीएम मोदी के साथ बैठकर चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर उतरते देख सकेंगे।
क्विज का समय खत्म होने पर रिजल्ट की घोषणा से पहले शार्ट लिस्ट किये गए छात्रों को अपने माता-पिता का नाम लिखा एड्रेस प्रूफ और हलफ नामा के साथ स्कूल से जारी प्रमाण पत्र जमा करना होगा। हलफ नामा का फार्मेट भी शार्ट लिस्ट किए गए छात्रों से शेयर किया जाएगा।
इसरो ने क्विज में भाग लेने वाले बच्चों के माता-पिता से उम्मीद की है कि वह सवालों का जवाब देने के लिए अपने बच्चों की मदद नहीं करेंगे। वह केवल सवाल नहीं समझ आने या उसके अनुवाद में मदद करें। क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सर्टिफि केट भी दिया जाएगा। यह सर्टिफि केट वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है।