फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संतों ने हिंदू एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विमर्श के लिए रविवार को आशापुर स्थित लॉन में हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि रविदास मंदिर के महंत भारत भूषण ने कहा कि हिंदू समाज जब संगठित होता है, धर्म और संस्कृति सुरक्षित रहती है। समाज को जाति और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि संत समाज का दायित्व है कि वह समाज को सही दिशा प्रदान करे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर पूज्य मुक्तेश्वरी गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू चेतना का जागरण ही राष्ट्र को मजबूत करेगा। जब तक समाज अपनी संस्कृति और संस्कारों को नहीं समझेगा, तब तक चुनौतियां बनी रहेंगी। उन्होंने युवाओं से धर्म, संस्कार और राष्ट्र के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सहकारी बैंक के निदेशक राम प्रकाश दुबे ने कहा कि सामाजिक एकता और सहयोग से ही समाज आगे बढ़ सकता है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रचारक डॉ. प्रभाकर शंकर पांडेय ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित और जागरूक बनाना समय की मांग है। संचालन रेवती रमण शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत पांडेय ने दिया। इस मौके पर सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. लोकनाथ पांडेय, सारनाथ के पार्षद अभय पांडेय, डॉ. ममता राय, गुलाब श्रीवास्तव, पार्वती पांडेय, गीता देवी, श्यामा सिंह, चारुशीला, प्रज्ञा शर्मा, भावना सिंह आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें