फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: व्यापारियों ने शोभायात्रा निकाल बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक

विज्ञापन
काशी किराना व्यापार मंडल की ओर से वार्षिक दुग्धाभिषेक का निकली शोभायात्रा में शामिल लोग। अमर उज - फोटो : samvad
विज्ञापन
काशी किराना व्यापार मंडल व गोला दीनानाथ किराना व्यवसायी की ओर से श्रीकाशी विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक हुआ। गोला किराना मार्केट से शोभायात्रा निकाली गई। घोड़े पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न, वीर हनुमान, भगवान शंकर एवं राधा कृष्ण के प्रतिरूप शामिल रहे। बर्फ का बना शिवलिंग आकर्षक का केंद्र था। बैंडबाजा, ताशा के साथ हर हर महादेव के जयघोष, भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश ली थीं। देवी काली की प्रतिमाएं नृत्य करते चल रही थी। शोभायात्रा जालपा देवी रोड, कबीर चौरा, लोहटिया, मैदागिन होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां बाबा दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजन किया। शोभायात्रा में कांग्रस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, संजय केशरी, फसाहत हुसैन, महेंद्र केशरी, नंदलाल केशरी, कैलाश केशरी, पार्षद संजय केशरी, अरूण केशरी, प्रकाश जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें