वाराणसी। सपा ने संत नरहरि दास और संत रविदास की जयंती रविवार को शहर भर में धूमधाम से मनाई। भेलूपुर स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि नरहरि दास अपने समाज के उत्थान के साथ ही साथ समाज के हर वर्ग को अपने संगीत एवं गीतों के माध्यम से जगाने का कार्य किया। तुलसीदास इन्हीं के शिष्य थे। नरहरि दास ने उन्हें संस्कृत भाषा सिखाने का कार्य किया था।
संचालन योगेन्द्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन रामजी यादव ने किया। इस अवसर पर महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, सरफराज खान, संजय यादव, अनिलसाहू, अजहरअली सिद्दीकी, अमन यादव, जाहिद नासिर, संगीता पटेल आदि ने अपने विचार रखे। उधर, अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय में इनके जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के गुरु संत नरहरि दास ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। इसी प्रकार गुरु रविदास ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने और समानता का संदेश देने में समर्पित कर दिया।