फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेनें, 8 की जगह 3 घंटे में पूरा होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वित्त मंत्री ने देश भर में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। इन 7 में से 2 कॉरिडोर सीधे काशी से जुड़ेंगे। घोषणा के अनुसार, दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। कॉरिडोर बनने से हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इसपर ट्रेनें 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। अभी जहां वंदेभारत जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेन 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

इससे दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी यानी पूर्वोत्तर तक की यात्रा आसान हो जाएगी। वाराणसी से दिल्ली तक की रेल रूट की दूरी 780 किलोमीटर है और इतनी ही दूरी वाराणसी से सिलिगुड़ी तक की है। इस समय वंदेभारत से वाराणसी से दिल्ली जाने में 8 घंटे का समय लगता है। कॉरिडोर बनने के बाद वाराणसी से दिल्ली तक का सफर तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा। दूसरी ओर वाराणसी से सिलीगुड़ी तक इस समय राजधानी एक्सप्रेस से 12 घंटा लगता है जबकि हाईस्पीड ट्रेन के चलने से भी यहां भी पांच घंटे लगेंगे।
रेल मंत्रालय की ओर से अभी रूट का निर्धारण किया जाना है लेकिन इस समय जिस रूट से ट्रेनें जा रही हैं, उससे अलग रूट भी हो सकता है। जिससे कि हाई स्पीड ट्रेनों क संचालन में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आए। दोनों रेल कॉरिडोर बनने के बाद जिन स्टेशनों से होकर हाईस्पीड ट्रेनें गुजरेंगी, वहां आसपास के इलाके में भी विकास के काम तेज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें