फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण निगम में घपले में गिरफ्तार ऑपरेटर से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक कल्याण निगम में घपले में गिरफ्तार ऑपरेटर से होगी पूछताछ
विज्ञापन

फरार तीन अन्य कर्मचारियों पर घोषित पुरस्कार की राशि बढ़ाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। पूर्व सैनिक कल्याण निगम में वेतन और पीएफ के घपले के आरोप में गिरफ्तार कंप्यूटर ऑपरेटर रवींद्र कुमार को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही कैंट थाने की पुलिस की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। वहीं, प्रकरण में वांछित निगम के तीन अन्य कर्मचारियों पर घोषित इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ाने की पुलिस की तैयारी है।
विज्ञापन

मकबूल आलम रोड स्थित उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम कार्यालय में वेतन शीट में फर्जी नाम भरकर 15 लाख 46 हजार 222 रुपये के गबन का मामला बीते साल सितंबर में सामने आया था। 20 सितंबर 2019 को निगम के सहायक महाप्रबंधक कर्नल सुनील चतुर्वेदी की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण में कंप्यूटर ऑपरेटर रवींद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, लेखा लिपिक देवव्रत राय, लेखाकार महेंद्र सिंह और लेखाकार संजय कुमार वर्मा की पुलिस को तलाश है। इन तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। कैंट पुलिस के अनुसार घपले की रकम और ज्यादा हो सकती है। इसलिए रवींद्र को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही, यह जानकारी ली जाएगी कि नामजद चारों के अलावा घपले में और किस- किस भूमिका रही। इसके साथ ही वांछित तीनों कर्मचारियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें