फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लाइसेंस के लिए नाविकों को अभी करना होगा और इंतजार, अवैध रूप से चल रहीं 3500 नावें

Sat, 14 Feb 2026 03:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नाविकों को लाइसेंस के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इसकी वजह है कि आरटीओ की ओर से अब तक सर्वेयरों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। उधर, 3500 नावें गंगा में अवैध रूप से चल रही हैं।  
विज्ञापन
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में संचालित हो रही अवैध नावों पर फिलहाल कोई रोक नहीं लग सकी है। न ही आने वाले कुछ दिनों में लगाम के आसार हैं। गंगा में 2500 से अधिक नावों को लाइसेंस अभी कुछ और दिन तक नहीं मिल सकेगा। 
विज्ञापन


आरटीओ की ओर से अभी तक सर्वेयर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। गंगा में 3500 अवैध नावें संचालित हो रही हैं। इनमें से 1217 का ही लाइसेंस है। 2024 तक नगर निगम की ओर से जारी किया गया है। 2025 से नावों को लाइसेंस देने की जिम्मेदारी आरटीओ को दी गई है। आरटीओ की ओर से नावों को लाइसेंस देने में देरी हो रही है।

इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र का खोला खाता, 25 करोड़ का लिया लोन; एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सर्वे किया जाना है। इसके लिए सर्वेयरों की नियुक्ति की जानी है जो अभी तक नहीं हो सकी है। सर्वेयरों की नियुक्ति के बाद नावों का सर्वे होगा। इसके बाद लाइसेंस जारी करने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। आरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नावों के लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें