फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने में भिड़े भगवाधारी, विश्व हिंदू महासभा के जिला महामंत्री ने एसओ के सामने भाजपा नेता को पीटा

Wed, 16 Dec 2020 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
थाने में बैठे हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में रौनापार थाने में एक्सीडेंट के एक मामले में पक्ष और विपक्ष की पैरवी करने के दौरान भगवाधारी आमने-सामने हो गए। विश्व हिंदू महासभा (विहिम) के जिला महामंत्री ने समर्थकों के साथ भाजपा नेता की एसओ को सामने ही धुनाई कर डाली। थाने में मारपीट से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो लोग गिरफ्तार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

आशीष गुप्ता विश्व हिंदू महासभा के जिला महामंत्री हैं। वहीं, सरवन निषाद भाजपा नेता हैं। पूर्व में अतरौलिया से भाजपा से विधानसभा का टिकट मांग चुके हैं। लगभग दो सप्ताह पहले रौनापार निवासी संजीव कुमार का एक्सीडेंट रिजवान अहमद नामक व्यक्ति की गाड़ी से हो गया था।


विहिम के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता संजीव कुमार की पैरवी कर रहे थे। वहीं, रिजवान की पैरवी सरवन कर रहे थे। आशीष गुप्ता का आरोप है कि थानाध्यक्ष रौनापार रिजवान को बचाने में लगे हैं। बुधवार सुबह 11 बजे सरवन निषाद थाने में रिजवान अहमद की पैरवी पहुंचे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान विश्व विहिम के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता भी समर्थकों के साथ आ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आशीष के समर्थकों ने सरवन निषाद कि थाने में ही जमकर पिटाई कर दी। एसओ भी सामने मौजूद थे।

थानाध्यक्ष ने किसी तरीके से दोनों पत्रों को अलग करके कई लोगों हिरासत में ले लिया। थाने में मारपीट की जानकारी मिलते ही कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। वहां से किसी तरीके से आशीष गुप्ता और उनके समर्थकों को हटा दिया।
विज्ञापन

एसओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि एक पक्ष से सरवन यादव और दूसरे पक्ष से श्याम यादव, विवेक पटेल, दीपू गुप्ता, नीरज गुप्ता, अंकुर गुप्ता और मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक पक्ष से सरवन यादव और दूसरे पक्ष से श्याम यादव को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें