फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : सुरक्षा सप्ताह पखवाड़ा, पहले दिन चला अभियान, मासूमों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया

Sat, 01 Mar 2025 01:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व युवा फाउंडेशन द्वारा साप्ताहिक सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। पहले दिन मैदागिन क्षेत्र में एसपी प्रज्ञा पाठक ने अभियान चलाया और जनता को सुरक्षा के मायने समझाते हुए जागरूक किया गया।
 
विज्ञापन
महिला सुरक्षा को लेकर अभियान की शुरूआत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले युवा फाउंडेशन द्वारा सुरक्षा पखवाड़े की शुरूआत की गई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने निजी संस्था के साथ मिलकर अभियान चलाया और जागरूकता लाने का प्रयास किया। बताते चलें कि आए दिन छोटी-छोटी मासूम बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण की घटनाएं सुनने,पढ़ने और देखने को मिल ही जाती है। ऐसी स्थिति में बहुत ही आवश्यक है कि जन-जन तक जागरूकता फैलाई जाए और लोगों को जागरूक किया जाए।

विज्ञापन


निजी संस्था के लोगों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व है क्योंकि हर घर में एक बेटी है और आज समाज में बेटियां सुरक्षित नहीं है और तब तक सुरक्षित नहीं होगी जब तक एक कड़ी नहीं बनेगी जब तक हाथ से हाथ नहीं जुड़ेंगे और एकजुट होकर महिला सुरक्षा की आवाज नहीं उठाएंगे इसमें सिर्फ पुरुषों की नहीं महिलाओं की भी भागीदारी बनती है। आगे भी ये अभियान जारी रहने वाला है। इसके तहत सशक्त नारी सशक्त समाज कैसे बने इसका प्रयास किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें