फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने की खुदकुशी: बच्चों के साथ खेला लूडो, फिर फंदे से लटककर मौत को लगाया गले

Sat, 01 Mar 2025 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के रसूलगढ़ में रहने वाले ऑटो चालक ने फंदे से लटटकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उसकी पत्नी नहीं थी, वह गांव की महिलाओं के साथ कथा सुनने के लिए सिरोह गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के रसूलगढ़ इलाके में ऑटो चालक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ में रहने वाला 35 वर्षीय अशोक केसरी ऑटो चलाता था। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तक अशोक अपने दोनों बच्चों के साथ लूडो खेला। इसके बाद बच्चों को सोने के लिए अपनी मां शीतला देवी के पास भेज दिया। फिर अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। अशोक की पत्नी सीमा केसरी चार दिन पहले गांव की महिलाओं के साथ कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए मध्य प्रदेश के सिहोर गई है। 

लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले अशोक ने सीमा से झगड़ा किया था। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें