फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, स्वच्छता के लिए विशेष प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी छठ पूजा और देव दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने सुरक्षा का घेरा मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नाव से गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। भीड़ नियंत्रण और जल पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि महापर्व के दौरान घाटों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलमार्ग से किए गए इस भ्रमण के दौरान महापौर ने घाटों पर चल रही तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि घाटों पर जमा सिल्ट और कचरे को तत्काल हटाया जाए तथा पर्याप्त रोशनी के लिए हाई-मास्ट और स्ट्रीट लाइटों को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। मेयर ने कहा कि छठ पूजा और देव दिवाली काशी की आस्था और संस्कृति के सबसे बड़े पर्व हैं, इसलिए स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों पर कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें