फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव: काशी विश्वनाथ धाम में करेंगे दर्शन-पूजन, अनुयायी भी रहेंगे साथ

Thu, 22 Sep 2022 10:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आदि योगी के ज्ञान को विस्तार दे रहे सदगुरु जग्गी वासुदेव गुरुवार रात वाराणसी पहुंचे। शुक्रवार को अपने जीवन का आध्यात्मिक बोध दिवस मनाएंगे। काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि योगी के ज्ञान को विस्तार दे रहे सदगुरु जग्गी वासुदेव गुरुवार रात वाराणसी पहुंचे। सूत्रों के अनुसार 23 सितंबर को सदगुरु और उनके अनुयायी साढ़े पांच बजे होटल से काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर के लिए निकलेंगे।  नदियों, पेड़ों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण ख्यात सद्गुरु के आगमन से पहले ही उनके सैकड़ों भक्त काशी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को अनुयायियों ने सारनाथ का भ्रमण भी किया। कैंटोमेंट स्थित विभिन्न होटलों में उनके लिए करीब साढ़े चार सौ कमरे बुक किए गए हैं। दर्शन पूजन के बाद सभी अनुयायियों को ताज होटल में ही इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं। वहां लंच के बाद से विशेष समागम शुरू होगा।

ताज होटल में होने वाले समागम में अनुयायियों से सीधे संवाद के बाद जग्गी वासुदेव शाम चार बजे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लाइव होंगे। इस संबंध में ईशा फाउंडेशन की ओर से एक पोस्टर भी जारी किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि जग्गी वासुदेव दरभंगा घाट स्थित बृजरमा पैलेस में ठहरे हुए हैं। शुक्रवार अलसुबह उन्हें जलमार्ग से ही विश्वनाथ धाम ले जाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल 23 सितंबर को काशी आना चाहेंगे

2019 में वाराणसी आए थे सद्गुरु जग्गी वासुदेव व अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
सदगुरु जग्गी वासुदेव 23 सितंबर को अपने जीवन का आध्यात्मिक बोध दिवस मनाएंगे। वर्ष 2019 में काशी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि 23 सितंबर की तारीख वह प्रतिवर्ष काशी में ही व्यतीत करना चाहेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 और 2021 में सद्गुरु काशी नहीं आ सके।   2019 के सिंतबर माह में में काशी की गलियों में घूमते हुए सदगुरु ने अभिनेत्री जूही चावला और कंगना रणौत को शिव की महिमा और काशी के महत्व के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें