फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: बढ़ते अपराध और गोलीकांड में लपरवाही के बाद एसपी का चला डंडा, एसओ लाइनहाजिर

Thu, 17 Sep 2020 01:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बढ़ते अपराध एवं हाल में हुए गोलीकांड के बाद एसपी का सादात थानाध्यक्ष बुधवार की रात डंडा चल गया। पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने थानाध्यक्ष सादात अगम दास को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि एसएसआई भुड़कुड़ा सूर्य प्रकाश मिश्र को सादात थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

बीते दिनों सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव के बाहर सड़क किनारे बैठे उमेश राम को बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात गोली मार दी थी। इस प्रकरण में अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। थानाध्यक्ष से स्थानीय सफेदपोशों की नाराजगी और पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एसपी ने सादात थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भुड़कुड़ा एसएसआई को सादात थाने की जिम्मेदारी देने के बाद खानपुर में तैनात उपनिरीक्षक नागेंद्र उपाध्याय की नई तैनाती इसी पद पर एसएसआई के रूप में की गई है। कुछ दिन पहले मजुई गांव में बदमाशों द्वारा एक युवक पर सरेराह गोली दाग दी गई थी।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी हंगामा मचाया गया था। ऐसे में थानाध्यक्ष के ऊपर हुई कार्रवाई उसी वारदात से जुड़ी हुई बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें