वर्तमान में चल रहे संकट मोचन संगीत समारोह के 97 में संस्करण की छठी निशा में देबू चौधरी द्वारा गत वर्ष की गई दरबार में अंतिम प्रस्तुति की वीडियो रिकॉर्डिंग प्रसारित की गई थी, जिसमें देबू चौधरी अपनी तीन पीढ़ियों के साथ सितार वादन कर रहे थे। पिछले साल संकट मोचन संगीत समारोह, देबू दा के जीवन का पहला ऐसा समारोह था जब तीन पीढ़ियां एक साथ सितार वादन कर रही थीं। देबू चौधरी का निधन एक मई को दिल्ली में ही हुआ था।
संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. मिश्र ने कहा कि कोरोना ने इस बार सर्वाधिक क्षति शास्त्रीय संगीत को पहुंचाई है। प्रतीक चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से हमने युवा पीढ़ी का एक सशक्त कलाकार खो दिया है।