फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे सचिन तेंदुलकर: लाल कुर्ता..गले में फूलों की माला, काशी विश्वनाथ धाम में इस अंदाज में आए नजर

Sat, 23 Sep 2023 12:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर क्रिकेट की कई हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इसी क्रम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर वाराणसी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी दौरा है। पीएम वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर क्रिकेट की कई हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इसी क्रम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर वाराणसी पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर सचिन तेंदुलकर को स्पॉट किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर सचिन लाल कुर्ते में नजर आए। बताया जा रहा है कि रवि शास्त्री भी वाराणसी पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन




सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए और बाबा के दरबार में पूजा-पाठ की।  बाबा के धाम में सचिन तेंदुलकर लाल कुर्ता, गले में फूलों की माला और गमछे में नजर आए। 

ये रही मेहमानों की लिस्ट 
प्रशासन ने जो सूची तैयार की है, उसके मुताबिक गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी के मंच पर 18 लोग रहेंगे। इसमें क्रिकेट की हस्तियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव, करसन घावरी, दिलीप वेंगसरकर, मदनलाल, गुडप्पा विश्वनाथ, यूपी के खेलमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और विधायक त्रिभुवन राम मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें