फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी पर्यटक आठ दिन से लापता, पुलिस ने कहा- कोरोना वायरस की वजह से कहीं गया होगा

Wed, 18 Mar 2020 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन

वाराणसी के चितईपुर स्थित सेवा धर्म आश्रम में रहने वाला रूसी पर्यटक 10 मार्च से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो आश्रम के संचालक आचार्य चैतन्य ने मंगलवार को लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

लंका सेवा धर्म आश्रम में आठ जनवरी को रूस के मास्को का रहने वाला प्लूतशखिन मिखाइल काशी भ्रमण के लिए आया था। आश्रम में रहकर वह ध्यान योग करता था। 10 मार्च को दोपहर 12 बजे वह घूमने के लिए निकला। इसके बाद लौटकर नहीं आया।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। आचार्य चैतन्य ने बताया कि लंका थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी ने बताया कि रूसी पर्यटक का मोबाइल बंद है। सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से वह बिना बताए कहीं चला गया होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें