उर्जावान या यूपीपीसीएल स्मार्ट एप की ये हैं विशेषताएं
- प्रतिदिन कितनी यूनिट बिजली खर्च हुई इसकी जानकारी मिलेगी।
- आवंटित लोड से अधिक लोड खर्च करने पर अलर्ट मेसेज मिलेगा।
- उपभोक्ता अपनी शिकायत एप के माध्यम से कर सकेंगे।
- बीते 15 दिन में कितनी बिजली खर्च हुई उसका ब्योरा देख सकेंगे।
- कब-कब कितना बिल जमा किए हैं उसकी भी जानकारी मिलेगी।
- प्रतिदिन की रीडिंग भी इसमें फीड रहती है।
स्मार्ट मीटर से आ रही शिकायतें
- रीडिंग में गलती : कई जगहों पर मीटर तेज चल रहा है या बिल में अचानक ज्यादा रकम आने की शिकायतें आ रही हैं।
- बिल न आना : मीटर लगने के बाद कई महीनों तक बिल नहीं आया, जिससे उपभोक्ता भुगतान से अनभिज्ञ रह जा रहे हैं।
- रीडिंग न हो पाना : कुछ क्षेत्रों में मीटर की रीडिंग ही नहीं ली जा रही, जिससे बिलिंग पूरी तरह ठप हो गई।
केस एक- जमुनीपुर अठगवां की पूजा देवी ने बताया कि पुराने मीटर में 8100 रूपये बकाया था। दो हजार जमा किया। 6100 रूपये बकाया किया। स्मार्ट मीटर लगते हुए बिल 21 हजार आ गया। उसके बाद कनेक्शन कट गया। अब विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं।
केस दो- खमरिया नगर के अकबरपुर निवासी सचिन कुमार ने बताया कि बिजली निगम ने पुराना मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया है। घर में सिर्फ दो एलईडी बल्ब जलता है। पुराने मीटर से 318 रुपये बिल आता था। इस महीने 1098 रुपये का बिल आया है। जेई से शिकायत की गई है। अभी तक बिल सुधार नहीं हो सका है।
केस तीन- खमरिया के मधईपुर मोहल्ला निवासी रामनरेश मौर्य ने बताया कि एक सीएफएल और एक पंखा घर में लगा है। पुराने मीटर से 318 से 400 बिल आता था। स्मार्ट मीटर लगने पर बिल 2200 से ढाई हजार आने लगा है। सुधार के लिए शिकायत की गई, लेकिन अब तक सहीं नहीं हो सका।
केस चार- गंगारामपुर के त्रिलोकीनाथ बिंद ने बताया कि पहले एक किलोवाट के कनेक्शन पर 200 से 250 रुपये बिल आता था। नया स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल एक हजार रुपये तक आ रहा है। घर में सिर्फ पंखा और लाइट का उपयोग होता है। बिल रीडिंग से नहीं बन रहा है।
जीएमआर कंपनी के प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कोई समस्या नहीं आ रही है। पुरानी मीटर की रीडिंग जुड़कर आने से से उपभोक्ता परेशान है। अब उपभोक्ताओं के यहां चेकर भी लग रहा है। इसके लिए उपभोक्ता मीटर का पांच मिनट का वीडियो बनाकर अपने उपकेंद्र के जेई और एसडीओ से मिल कर बिल संशोधन करा लें। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता विद्युत