सचिन पायलट की बुद्धि-शुद्धि के लिए रुद्राभिषेक करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला।
राजस्थान की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी सचिन पायलट के रवैये से नाराज हैं। मंगलवार को कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट की बुद्धि शुद्धि के लिए रुद्राभिषेक किया और बाबा विश्वनाथ से उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
मंगलवार को कांग्रेस नेता हरीश मिश्रा के नेतृत्व में चंदुआ बीर बाबा मंदिर में सचिन पायलट की बुद्धि-शुद्धि के लिए रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। हरीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा राजस्थान में जनादेश की हत्या करके अशोक गहलोत की सरकार गिराने की फिराक में है।
उसने सचिन पायलट को अपना मोहरा बनाया है। हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बाबा विश्वनाथ जी का रुद्राभिषेक कर यह प्रार्थना की है कि सचिन पायलट को राजनीतिक धैर्य प्रदान करें ताकि वो सदैव कांग्रेस के साथ रहें। पायलट परिवार सदैव कांग्रेस के साथ रहा है।