भदोही: औराई थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए बैठे सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान ने तमंचे से फायर किया था। बवाल की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली भी पहुंच गए और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
गांव में पुलिस बल तैनात
वहीं दूसरे पक्ष से पाल बस्ती के सर्वेश पाल (26) को भी चोटें आईं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्रीराम दुबे के पक्ष से उनके लड़के हर्ष दुबे ने 26 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सपाई कोतवाली पहुंच गए। पुलिस से पाल समाज का भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर पाल पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सपा चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, बिंदू सरोज, रामयज्ञ पाल, जगदीश यादव, विनोद यादव, सनवारूल हक, केश नारायण यादव, गुलाब पाल, काशीनाथ यादव, सहित कई लोग रहे।
एसपी रामबदन सिंह ने फायरिंग से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। एक साल पहले रामसजीवन पाल की दुकान में मिठाई के डिब्बे में तमंचा रखवाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस समय तत्कालीन एसपी राजेश एस ने जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। इस प्रकरण में एसपी ने कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। प्रकरण में पूर्व प्रधान का ही हाथ बताया जा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच सुलग रही चिंगारी शुक्रवार को भड़क गई।