फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एपेक्स हॉस्पिटल के CCU में हंगामा: मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़, शव को भी उठा ले गए, Video Viral

Fri, 21 Oct 2022 01:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के एक निजी अस्पताल (एपेक्स) में भर्ती मरीज की मौत के बाद तिमारदारों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों का आरोप है कि शव को जबरदस्ती लेकर चले गए। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और शव को लेकर चले गए। 
विज्ञापन
वाराणसी में हॉस्पिटल के CCU में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भिखारीपुर स्थित एपेक्स अस्पताल के सीसीयू वार्ड में भर्ती मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। चिकित्सकों पर लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार देर रात सीसीयू वार्ड में तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल के कर्मियों ने भागकर जान बचाई। चिकित्सकों का आरोप है कि परिजन जबरन शव लेकर भी चले गए। सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर चितईपुर पुलिस ने सात नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


अस्पताल की डीएमएस अनुपमा सिंह के अनुसार बड़ागांव थाना अंतर्गत प्रतापपट्टी गांव निवासी सौरभ चंद्र मिश्रा सात अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती हुआ। किडनी समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित सौरभ चंद्र मिश्रा को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

सीपीआर के दौरान मरीज ने तोड़ा दम

10 अक्तूबर को परिजनों ने सौरभ को डिस्चार्ज कराया और घर ले गए। शाम में तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल लेकर आए। उस समय मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी, जिन्हें यह बताते हुए सहमति के आधार पर दोबारा सीसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। गुरुवार रात सौरभ की हालत नाजुक हुई तो उन्हें सीपीआर स्टार्ट किया गया।

हॉस्पिटल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
दम टूटने पर मरीज के परिजन समेत 10 से 15 की संख्या में युवक सीसीयू वार्ड में घुस आए। चिकित्सकों, महिला स्टाफ नर्स से दुर्व्यवहार करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई महंगे उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए। जबरन शव लेकर बाहर निकल गए, सिक्योरिटी गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उस पर असलहा तान दिया। इस घटना से भर्ती मरीजों और अन्य स्टाफ को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

आरोप- गर्दन में छेद करते समय लापरवाही के कारण हुई मौत

उधर, सौरभ चंद्र मिश्रा के परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान गर्दन में छेद करते समय चिकित्सकों की लापरवाही से जान चली गई। चितईपुर थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के अनुसार मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मारपीट करने वाले अधिकतर युवक यूपी कॉलेज के छात्र बताए गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें