फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTE : दूसरे चरण में 4888 आवेदनों में से 2926 का चयन, बच्चों को इस दिन मिलेगा प्रवेश; गरीबों को मिल रहा सहारा

Sat, 25 Jan 2025 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के दूसरे चरण में अब बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इस योजना को काफी संबल मिला है। इसके पहले चरण में 10 हजार बच्चों 278 आवेदन हुआ था।
विज्ञापन
आरटीई - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण में 4888 आवेदन आए। आवेदनों के सत्यापन सहित अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को लॉटरी निकाली जाएगी। निजी विद्यालयों में 27 जनवरी तक प्रवेश दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


आरटीई के तहत जिले के 1554 निजी स्कूलों की 6118 सीटों पर दाखिले होने हैं। निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर 2024 से ही प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

पहले चरण के तहत कुल 4888 आवेदन मिले थे। लाटरी विधि से 2926 बच्चों को प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए चयन किया गया है। विद्यालयों में प्रवेश के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक वार सूची भेज दी गई है। 27 जनवरी तक आवंटित विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में 10 हजार बच्चों 278 आवेदन हुआ था। इनमें से 8880 आवेदन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन


अब दूसरे चरण के तहत बच्चों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। आरटीई के दूसरे चरण में एक से 19 जनवरी तक आवेदन की प्रक्रिया चली। तीसरे चरण के लिए एक फरवरी से 19 फरवरी 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें