फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : निकली लॉटरी, 6152 बच्चों को स्कूल आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए सोमवार को विकास भवन में परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी की देखरेख में ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। कुल 14,447 आवेदनों में 6152 बच्चों को स्कूल आवंटित हो गए। 8295 बच्चों को स्कूल आवंटित नहीं हो सके।
विज्ञापन

प्रथम चरण में कुल 16626 आवेदन आए थे। 2179 आवेदन निरस्त हो गए, क्योंकि कई अभिभावकों ने एक से अधिक आवेदन कर दिया था। वहीं, कई ने अपने वार्ड या ग्राम पंचायत से आवेदन नहीं किया था। वहीं, 8295 बच्चों ने जिन स्कूलों को प्राथमिकता दी थी, वहां सीटें भर चुकी हैं। ज्यादातर ने एक ही स्कूल को तरजीह दी थी। उनकी प्राथमिकता में दूसरे और तीसरे नंबर के स्कूल नहीं थे, इसलिए वे लॉटरी में नहीं आ सके। वहीं, 2993 सीटें अभी रिक्त हैं, क्योंकि अभिभावकों ने इन स्कूलों को अपनी प्राथमिकता में नहीं रखा।
आरटीई के जिला समन्वयक विमल कुमार केशरी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए आवेदन दो से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदनों का 24-26 अप्रैल के बीच सत्यापन होगा। 28 को लॉटरी निकाली जाएगी। प्रथम चरण की लॉटरी में जिन बच्चों का नाम निकला है उन अभिभावकों को लॉटरी के दौरान आवंटित विद्यालयों में 20 अप्रैल तक प्रवेश लेना होगा। आवेदन करने के दौरान कुछ ऐसे स्कूल भी हैं, जिनका अभिभावकों ने आवेदन पत्र में ऑप्शन ही नहीं भरा है। ऐसे में इन विद्यालयों की सीटें इस बार खाली ही रहेंगी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी वरुणापार जोन देवी प्रसाद दुबे, जिला समन्वयक विमल कुमार केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें