फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : लॉटरी से पहले दो हजार छात्रों के आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 30 मार्च को पहले चरण में 16 हजार आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। जिले के 1104 स्कूलों में 9153 सीटों पर आरटीई के तहत प्री- प्राइमरी और कक्षा एक में दाखिले होने हैं। आवेदन के बाद अब 26 से 29 तक सत्यापन होगा। हालांकि, इसके पूर्व ही 2000 बच्चे लॉटरी निकलने के पहले ही पोर्टल से बाहर हो गए हैं। इसका कारण दूसरे वार्ड या ग्राम पंचायत में आवेदन करना है। 29 तक सत्यापन होने से निरस्त आवेदनों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रथम चरण के लिए दो मार्च से आवेदन शुरू हुए थे। इस सत्र में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया था, जिसके तहत अभ्यर्थियों को अपने वार्ड या ग्राम पंचायत के विद्यालय में ही प्रवेश के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद तमाम अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए दूसरे वार्ड या ग्राम पंचायत में आवेदन कर दिया है।
आरटीई के तहत प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। पात्र आवेदकों की 30 को लॉटरी निकाली जाएगी। - विमल केशरी, जिला समन्वयक, आरटीई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें